टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर विकास खंड के गुरसाली गांव में आदमखोर गुलदार के आतंक से छुटकारा मिल गया है। लोगों की भारी नाराजगी के बाद वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश दिए थे और आज शूटर्स ने आदमखोर का अंत कर दिया। गुलदार ने 11 अक्टूबर को गुरसाली गांव में एक महिला को निवाला बनाया था जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। लोगों ने गुलदार को मारने की मांग की थी।

More Stories
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए सड़कों को लेकर अहम निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर चमोली में वीर शहीदों को किया गया नमन
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी