टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर विकास खंड के गुरसाली गांव में आदमखोर गुलदार के आतंक से छुटकारा मिल गया है। लोगों की भारी नाराजगी के बाद वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश दिए थे और आज शूटर्स ने आदमखोर का अंत कर दिया। गुलदार ने 11 अक्टूबर को गुरसाली गांव में एक महिला को निवाला बनाया था जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। लोगों ने गुलदार को मारने की मांग की थी।

More Stories
आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम धामी ने की 4 बड़ी घोषणाएं
बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत अंडरग्राउंड की जाएंगी बिजली की लाइनें, डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक
मुख्य सचिव ने सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की