12 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, गणेश गोदियाल ने देहरादून में ली बैठक, बनाया आगे का प्लान

14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, गणेश गोदियाल ने देहरादून में ली बैठक, बनाया आगे का प्लान

अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्रवान पर 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाली विशाल ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महा रैली की तैयारी हेतु उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, 21 राजपुर रोड़, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने रैली की सफलता हेतु अपने-अपने सुझाव दिये। 

उपरोक्त जानकारी देते हुए निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्रवान पर दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महा रैली का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 दिसम्बर को कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में शिरकत करने पहुंचेंगे।

See also  स्वास्थ्य मंत्री को कांग्रेस ने गिनाईं खामियां, ज्ञापन में दिए सुझाव, समाधान की मांग

राजीव महर्षि ने यह भी बताया कि ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ रैली को सफल बनाने हेतु विभिन्न समन्वय समितियों का गठन किया गया है जिसमें सोशल मीडिया समन्वय समिति हेतु श्री अभिनव थापर को प्रदेश मुख्यालय, श्री संदीप चमोली को गढवाल मंडल तथा श्री किशोर कुमार को कुमाऊं मंडल का समन्वयक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम समन्वय समिति हेतु श्री राजेन्द्र शाह को गढ़वाल मंडल एवं श्री नितिन पंत को कुमाऊं मंडल का समन्वयक बनाया गया है। वरिष्ठ नेता  जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, गोदावरी थापली,  ओम प्रकाश सती बब्बन, सुलेमान अली एवं आदर्श सूद को प्रदेश मुख्यालय से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं से सम्पर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष  द्वारा सभी जिला/महानगर कांग्रेस अध्यक्षगणों से अपेक्षा की गई है कि वे रैली की सफलता हेतु विधानसभा वार नियुक्त प्रभारीगणों से समन्वय स्थापित करते हुए रैली के लिए भेजे गये फोटो- वीडियो डाटा एवं अपने जनपद से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की सूचनायें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी वाट्सअप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करते हुए रैली की सफलता सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।

See also  तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रैक पर फंसे लोगों का सफल रेस्क्यू

महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली रैली में प्रतिभाग करने को उत्साहित हैं।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, राजीव महर्षि,शंकर चन्द्र रमोला,राजेन्द्र शाह,विरेन्द्र पोखरियाल, राजेश चमोली, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, अभिनव थापर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संदीप चमोली, डॉ0 प्रदीप जोशी, महेन्द्र सिंह नेगी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, ओम प्रकाश सती, संजय कनौजिया, शीशपाल बिष्ट, अनिल नेगी, अमेन्द्र बिष्ट, सुलेमान अली, आदर्श सूद, अखिलेश उनियाल, विजयपाल रावत, राजेन्द्र दानू , नेमीचंद सूर्यवंशी आदि नेता उपस्थित थे।

See also  प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ली केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक