पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर के बाहर हुए प्रदर्शन की उत्तराखंड का सिख प्रबुद्ध समाज कड़ी निंदा की है । समाजसेवी और कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन को इस मामले में सख्ती से निपटना चाहिए और भविष्य में भी प्रदेश में शांति भंग करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विधिक कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर चल रही फोटो, वीडियो और पोस्टों पर की जा रही टिप्पणियों से साफ समझ आता है कि आपसी भाईचारे और समाज को बांटने की राजनीति कौन कर रहा है और हरक सिंह रावत द्वारा सार्वजनिक रूप से खेद और क्षमा प्रकट करने के बावजूद इस प्रकरण से राजनीतिक लाभ कौन लेना चाहता है। अमर जीत सिंह ने कहा कि सभी को समझना चाहिए कि “सिखों के नाम पर उत्तराखंड में ओछी और स्वार्थी राजनीति की जा रही है” हरक सिंह रावत के निवास पर हुई इस घटना को सिख समाज से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, यह विशुद्ध रूप से प्रायोजित प्रदर्शन प्रतीत होता है। अमरजीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में सिख समाज ने हमेशा आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया है और आगे भी उसी पर चलने का संकल्प निभाता रहेगा।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग