20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

क्रिसमस से पहले कांग्रेस ने दिया सद्भावना का संदेश, देहरादून में किया ये अहम काम

क्रिसमस से पहले कांग्रेस ने दिया सद्भावना का संदेश, देहरादून में किया ये अहम काम

क्रिसमस डे से पूर्व ईसाई धर्म के अनुयायियों द्वारा राजधानी देहरादून में निकाले गए जुलूस का कांग्रेस पार्टी की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ,महामंत्री राजेन्द्र शाह ,पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने जुलूस में शामिल ईसाई समुदाय के लोगों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उन्हें क्रिसमस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।क्रिसमस से पहले कांग्रेस ने दिया सद्भावना का संदेश, देहरादून में किया ये अहम काम

इस अवसर पर राजीव महर्षि ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी धार्मिक विविधता, आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक एकता है। सभी धर्मों के पर्व समाज में प्रेम, करुणा और सौहार्द का संदेश देते हैं, जिसे मिल-जुलकर आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सभी धर्मों, समुदायों और वर्गों के सम्मान व अधिकारों की पक्षधर रही है। प्रदेश महासचिव राजेन्द्र शाह ने जुलूस मे शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि यह समुदाय हमेशा शान्ति प्रिय रहा और सदैव भारत के शिक्षा और विकास मे अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि ईस समाज के लोगों ने और कांग्रेस पार्टी ने एक दूसरे का सदैव साथ दिया है। समुदाय सभी वर्गो के सुख दुख मे हमेशा साथ रहा है।

See also  देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ

जुलूस के दौरान पूरे शहर में शांति, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ईसाई समुदाय के लोगों ने भी कांग्रेस नेतृत्व के इस स्वागत भाव के लिए आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे को और मजबूत करने का आह्वान किया।ईस अवसर पर कांग्रेस नेता विपुल नौटियाल,यशपाल चौहान, अमित मसीह, मदन मोहन कोहली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

See also  सेवा संकल्प अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की पिथौरागढ़ में बैठक
Ad 1