5 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धर्मपुर में कांग्रेस ने आयोजित किया महिला सम्मान समारोह, हरीश रावत बोले मातृ शक्ति ही बनेगी 2027 में परिवर्तन का आधार

धर्मपुर में कांग्रेस ने आयोजित किया महिला सम्मान समारोह, हरीश रावत बोले मातृ शक्ति ही बनेगी 2027 में परिवर्तन का आधार

देहरादून धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बंगाली कोठी स्थित अकोला रेस्टोरेंट में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने मातृशक्ति को संबोधित किया। धर्मपुर में कांग्रेस ने आयोजित किया महिला सम्मान समारोह, हरीश रावत बोले मातृ शक्ति ही बनेगी 2027 में परिवर्तन का आधार

इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं की भूमिका ऐतिहासिक और निर्णायक रही है। उन्होंने कहा कि आज जब प्रदेश बेरोज़गारी, महंगाई, पलायन और जनहित से जुड़ी मूलभूत समस्याओं के बोझ तले दबा हुआ है, तब एक बार फिर राज्य की महिलाओं को आगे लाकर ही उत्तराखंड को प्रगति के मार्ग पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मातृशक्ति को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व देने के लिए संकल्पबद्ध है।

See also  मुख्य सचिव ने सभी जिलों में लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के आदेश दिए

कांग्रेस राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा वर्तमान में जन समस्याओं से त्रस्त है और यहां की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में महिलाएं इस बार परिवर्तन की वाहक बनेंगी और वर्तमान भाजपा विधायक को पराजित कर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नववर्ष के अवसर पर शीघ्र ही धर्मपुर विधानसभा स्तर पर एक “मातृशक्ति सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की सक्रिय, संघर्षशील एवं प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर अनीता सकलानी, उमा पंवार, मंकला थापा, रजनी नेगी, स्वाति नेगी, बिपाशा बिष्ट, लक्ष्मी देवी, दीपा बिंजोला सहित कई महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

See also  आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में हड़ताल, कांग्रेस ने दिया समर्थन

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता हरि प्रसाद भट्ट, ललित भद्री, विकास नेगी, आयुष सेमवाल, नरेश सकलानी, महेश जोशी, हेमंत उप्रेती, आदर्श सूद, गगन चाचर, अनिल नेगी, करण कनोजिया, दलबीर सिंह बर्थवाल, आनंद बिष्ट, अमन सिंह, अभय कथूरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।