3 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में हड़ताल, कांग्रेस ने दिया समर्थन

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में हड़ताल, कांग्रेस ने दिया समर्थन

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों का आक्रोश अब सड़कों तक पहुंचने लगा है। केंद्र सरकार के निजीकरण के फैसले के खिलाफ यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर पिथौरागढ़ में आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है।

केंद्र सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की प्रस्तावित प्रक्रिया के विरोध में बैंक के पिथौरागढ़ शाखा के समस्त कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों का इस कदम के जरिए निजीकरण के फैसले के प्रति अपना विरोध दर्ज कराना है। आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में हड़ताल, कांग्रेस ने दिया समर्थन

इस हड़ताल को कांग्रेस जिला महासचिव  चंचल बोरा ने भी अपना समर्थन दिया है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए निजीकरण के मुद्दे पर कर्मचारियों की आवाज के साथ खड़े होने की बात कही।

See also  सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल का शुभारंभ

हड़ताल में शाखा प्रबंधक अनिल कुमार, एसओएम दीपिका पंचपाल, सीएसी एसोसिएट ऑफिसर  हीना रावत, सीएसी वर्षा कुशवाहा, रिलेशनशिप मैनेजर रजत पुनेठा और सीएसी मृणाल राज शामिल रहे।

बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल से साफ है कि आईडीबीआई बैंक के निजीकरण का मुद्दा अब कर्मचारी संगठनों के बीच एक बड़े विरोध का रूप ले रहा है। अब देखना होगा कि कर्मचारियों के इस विरोध और राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद केंद्र सरकार अपने फैसले पर क्या रुख अपनाती है।

 

 

Ad 2
See also  केदारनाथ धाम में रात्रि एवं भोरकाल में पुनः हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारपुरी, बाबा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु