3 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विधानसभा चुनाव को लेकर देहरादून महानगर कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन की सक्रियता पर फोकस

विधानसभा चुनाव को लेकर देहरादून महानगर कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन की सक्रियता पर फोकस

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के तत्वावधान में महानगर के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, बूथ कमेटियों के गठन एवं उनके सुदृढ़ीकरण, मतदाता सूची की निगरानी तथा ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर जनजागरण अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव को लेकर देहरादून महानगर कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन की सक्रियता पर फोकस

बैठक को संबोधित करते हुए देहरादून जिला प्रभारी विजय घनसोला ने कहा कि आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए संगठन का मजबूत होना और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करें तथा प्रत्येक बूथ पर मजबूत, समर्पित एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करें। साथ ही मतदाता सूची पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा।

See also  गढ़वाली फिल्म 'सुपन्यु' का भव्य पोस्टर और ट्रेलर दिल्ली में लॉन्च

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर मतदान की निष्पक्षता एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता फैलानी होगी।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठन तैयार करना और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखना है।

डॉ. गोगी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। राहुल गांधी जी द्वारा लगातार उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को महानगर कांग्रेस कमेटी जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता, पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने अथवा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की जांच करेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेंगे।

See also  उत्तराखंड प्रमुख संगठन के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी

उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ कमेटियों का शीघ्र गठन एवं पुनर्गठन करें, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ें तथा युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं। साथ ही ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को महानगर के प्रत्येक वार्ड एवं बूथ तक पहुंचाएं।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने, जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्रवार कार्यक्रम आयोजित करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ तैयारी शुरू करने पर सहमति बनी।

बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत बनाने, मताधिकार की रक्षा करने तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।इस मौक़े पर विधानसभा प्रभारी राकेश अग्रवाल, गुरजीत लेहरी, रुचि कैंतुरा, अमरेंद्र बिस्ट, ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, जितेंद्र तनेजा, राजेश पुंढिर, सुनील थपलियाल, अनूप सक्सेना, संजय उनियाल,अर्जुन पासी, संतेंद्र पंवार, कुलदीप कोहली आदि उपस्थित थे

See also  प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उत्तराखंड को फायदा, सीएम ने जताया केंद्र सरकार का आभार