3 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उत्तराखंड को फायदा, सीएम ने जताया केंद्र सरकार का आभार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उत्तराखंड को फायदा, सीएम ने जताया केंद्र सरकार का आभार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कों एवं 19 पुलों के अनुमोदन की प्रक्रिया की जानकारी दी है।प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उत्तराखंड को फायदा, सीएम ने जताया केंद्र सरकार का आभार

केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रेषित पत्र में उत्तराखण्ड में ग्रामीण सड़क संपर्कता को सुदृढ़ करने के प्रति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिबद्धता की सराहना की गई है। कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित सड़क एवं पुलों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों पर तकनीकी-आर्थिक समिति की बैठक 30 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। आवश्यक अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात इन प्रस्तावों को अंतिम मूल्यांकन एवं स्वीकृति के लिए अधिकार प्राप्त समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

See also  खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तराखण्ड के लिए 333 किमी सड़क निर्माण का भौतिक लक्ष्य तथा ₹420 करोड़ का वित्तीय आवंटन निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 35 किमी सड़क निर्माण, ₹210 करोड़ के मदररूट सुदृढ़ीकरण तथा लगभग ₹57 करोड़ का व्यय दर्ज किया गया है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत पांच सड़क कार्यों में से 44 किमी सड़क निर्माण पूर्ण होने से सीमावर्ती क्षेत्रों की संपर्कता और अधिक सुदृढ़ होगी।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में निरंतर ध्यान दिए जाने से वर्तमान कार्यों में तेजी आएगी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत द्वितीय चरण के प्रस्तावित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के इस महत्वपूर्ण प्रयास में भारत सरकार एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से उत्तराखण्ड को हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक समन्वय उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

See also  सीएम धामी ने खटीमा में आयोजित दीपावली मेरे में की शिरकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण की स्वीकृति के उपरान्त राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी तथा प्रदेश के दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

See also  उत्तराखंड प्रमुख संगठन के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
Ad 1