मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के अंतर्गत गाँव सटटा में दिनांक 29 दिसंबर को हुई अग्निकांड की घटना के प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को जरूरी राहत सामग्री वितरित की गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर राजस्व विभाग की
टीम ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन किया और 07 प्रभावित परिवारों को रोजमर्रा की जरूरी सामग्री, सिलेंडर, गैस चूल्हा किट , सोलर लाइट, ग़मबूट, ट्रैक सूट, कंबल और बर्तन प्रदान किए। इस दौरान प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ है और किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा की कमी नहीं होने दी जाएगी।

More Stories
कांवड़ मेले में सुरक्षा तैयारी को लेकर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक
डीएम पिथौरागढ़ ने किया कनालीछीना के निर्माणधीन तहसील का दौरा
जन जन के द्वार जन जन की सरकार कार्यक्रम में सीएम धामी ने चमोली में किया प्रतिभा