2 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड बीजेपी महिला मोर्चा ने अंकिता केस की सीबीआई जांच की सिफारिश का आभार जताया

उत्तराखंड बीजेपी महिला मोर्चा ने अंकिता केस की सीबीआई जांच की सिफारिश का आभार जताया

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच की घोषणा का स्वागत किया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता से किए गए अपने वादे के अनुरूप पीड़ित परिवार की भावना और जनभावना का पूर्ण सम्मान करते हुए सीबीआई जांच की संस्तुति की है।

उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर प्रसारित विभिन्न ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से प्रदेश में भ्रम और अराजकता का वातावरण उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे थे। ऐसे में राज्य में फैली आशंकाओं को दूर करने, सत्य को स्पष्ट करने तथा पीड़ित परिवार के विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

See also  आपदा प्रबंधन को लेकर 16 से 18 मार्च तक होगी ड्रिल

रुचि भट्ट ने कहा कि बीते कुछ दिनों में विपक्षी दलों ने इस संवेदनशील मामले में प्रदेश की विभिन्न महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करके अपनी घटिया सोच का परिचय दिया है। लेकिन अब सीबीआई जांच की घोषणा के बाद इस विषय पर सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों को जांच प्रक्रिया का सम्मान करते हुए अनावश्यक बयानबाजी बंद कर देनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार की भावना के अनुरूप निर्णय लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सरकार और संगठन के लिए प्रदेश की बेटी के सम्मान, जनता की भावना और जनविश्वास से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

See also  रुद्रप्रयाग में रिटायर हुए पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई