21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय में करन माहरा ने फहराया तिरंगा

देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय में करन माहरा ने फहराया तिरंगा

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून मे आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर माहरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है। यह दिन हमें देश की एकता, अखण्डता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज जनता को कांग्रेस पार्टी से बहुत अपेक्षायें हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम आदमी को केन्द्र में रखकर विकास की योजनायें बनाई हैं। कांग्रेस सरकारों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन में हमें कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करना है। देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय में करन माहरा ने फहराया तिरंगा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। हमें समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए पिछड़े से पिछड़े क्षेत्र, दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र में अल्पसंख्यकों, दलितों, किसानों, महिलाओं को कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गये उपलब्धियो कों जन-जन तक पहुॅचाने का काम करना हैं। उन्होने कहा कि देश के सीमाओं पर प्रहरी के रूप में काम कर रहे सैनिकों एवं उन महान शहीदों के बलिदान व देश की आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले सैनिकों और स्वतंत्रता सैनानियों के सपनों को पूरा करने का काम भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां हैं उन चुनौतियों और कठिनाईयांे को कांग्रेस ने स्वीकार करते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्तियों में भी अपने धैर्य एवं संयम को बनाये रखा जिसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम कठिनाईयों में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस नये परिवेश में अपनी भूमिका को तलाशना ही नहीं है बल्कि तराशना भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान की मर्यादा, कांग्रेस के संविधान और अपनी परम्पराओं का मर्यादापूर्वक पालन करते हुए समाज के विकास में जुड़ जाना होगा। चाहे कितनी ही कठिनाइयां आयें हमें अपने धर्मनिरपेक्ष भारत के रथ को सामाजिक सौहार्द बनाते हुए आगे बढ़ाते रहना है।

See also  CM धामी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम का लिया जायजा

पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के पास गौरवमयी इतिहास तथा देश को आजाद कराने और आजादी के बाद देश को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा करने तथा विकास के अनेकानेक आयाम स्थापित करने की उपलब्धि हैं, वहीं दूसरी ओर वर्तमान में प्रदेश व देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी देश को तोड़ने, देश की जनता को गुमराह करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने तथा कमजोर और दलित वर्ग पर लगातार अत्याचार करने का काम कर रही है।

इस अवसर पर करन माहरा ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहदों को नमन करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी का कर्तब्य है कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष, त्याग, और बलिदान को याद करें। उन्हीं के बलिदान से हमें अलग राज्य की पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, लोकतंत्र और उत्तराखण्ड की अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्व रही है और आगे भी राज्य की जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

See also  सीएम धामी ने पंतनगर यूनिवर्सिटी में आज वर्चुअल किसका शुभारंभ किया?

इस असवर पर महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, सेवादल की चीफ हेमा पुरोहित, अभिनव थापर, बिरेन्द्र पोखरियाल, पूरन रावत महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रवक्ता सुजाता पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, पंकज क्षेत्री, मदन लाल, अमरजीत सिंह, ताहिर अली, सुलेमान अली, शिवानी मिश्रा, नजमा खान, मनीष नागपाल, मधुसूधन सुन्दिरियाल, जगदीश धीमान, दर्शन लाल, देवेन्द्र सिंह, राजकुमार जयसवाल, अवघेश पन्त, नवीन रमोला, ललित भद्री, राकेश नेगी, उर्मिला थापा, गोपाल गडिया, सी. पी. सिंह, पिया थापा, नवनीत सती, सावित्रि थापा, मनमोहन सिंह, आदर्श सूद, हेमन्त उप्रेती, विशाल मौर्य, अनिल बस्नेत, सूरज क्षेत्री, गुल मुहम्मद, मंजू आदि उपस्थित थे।

See also  सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम