उत्तराखंड में निकाय चुनाव इस साल नहीं हो पाएंगे। सरकार पर पहले ही सवाल उठ रहे थे और कहा जा रहा था कि तय वक्त पर निकाय चुनाव कराना सरकार की मंशा नहीं है, वही हुआ भी है। शासन की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को परिसीमन से जुड़ी रिपोर्ट अब भेजी गई है। जिससे साफ हो गया है कि इस साल किसी भी हालात में निकाय चुनाव नहीं हो सकते। क्योंकि निर्वाचन आयोग ने नई वोटर लिस्ट बनाने के लिए कम से कम फरवरी 2024 तक का वक्त मांगा है। इसके बाद लोकसभा चुनाव की तारीख आ जाएगी, अब सवाल ये है कि क्या सरकार लोकसभा चुनाव के दौरान ही निकाय चुनाव कराने की हिम्मत दिखा पाएगी? या मामला लंबा खिंचेगा? फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है और चुनाव क्यों टाले गए इसे लेकर भी कोई पुख्ता जवाब सरकार की ओर से नहीं आया है। तय शेड्यूल के मुताबिक 2 दिसंबर को सभी निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

More Stories
मोदी सरकार के 12 साल, कांग्रेस ने गिनाईं नाकामियां, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा बोले जनता के सामने खुल चुकी है पोल
पिथौरागढ़ में रन फॉर योगा में दौड़े 650 से ज्यादा लोग, फिटनेस का दिया संदेश
सीएम धामी ने खटीमा में प्रबुद्ध जनों से किया संवाद