24 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, महिला कांग्रेस ने SSP को सौंपा ज्ञापन, जल्द एक्शन लेने की मांग

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, महिला कांग्रेस ने SSP को सौंपा ज्ञापन, जल्द एक्शन लेने की मांग

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज महिला कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून के SSP अजय सिंह से मुलाकात कर ऋषिकेश, विकासनगर और देहरादून शहर में महिलाओं की लगातार हो रही निर्मम हत्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि राजधानी क्षेत्र के बीचो बीच इस प्रकार की जघन्य घटनाओं का लगातार सामने आना अत्यंत चिंताजनक और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी में महिलाओं की नृशंस हत्याएं राज्य की कानून.व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करती हैं और सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलती हैं।

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इन घटनाओं पर प्रभावी और कठोर कार्रवाई नहीं की गईए तो ऐसी घटनाएं देवभूमि उत्तराखंड की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर कलंकित करने का कार्य करेंगी। महिलाओं के मन में भय और असुरक्षा का माहौल बनना किसी भी संवेदनशील समाज के लिए गंभीर चेतावनी है।

See also  बीजेपी का कांग्रेस दफ्तर कूच, राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि सभी मामलों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केवल दावों की बजाय ठोस और ज़मीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और अगर पुलिस ने जल्ठोस कार्रवाई नहीं की तो महिला कांग्रेस को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी।

इस दौरान SSP अजय सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है तथा महिलाओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे जिनमें महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नजमा खान, प्रदेश महासचिव निधि नेगी, प्रदेश महासचिव अनुराधा तिवारी, प्रदेश सचिव शोभा बडोनी, प्रदेश सचिव रेखा डींगरा, एवं राष्ट्रीय कांग्रेस महिला कॉर्डिनेटर शिवनी थपलियाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

See also  शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश