जनपद रुद्रप्रयाग के छिनका ककोड़ाखाल (नगरासू) क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाए जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आते हुए डीडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ज़िलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी 5 सहायक कर्मियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीओ रुद्रप्रयाग देवेंद्र पुंडीर 3 अलग टीमों के साथ कुल 20 कर्मियों के साथ घटनास्थल पर खोजबीन अभियान चला रहे हैं । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही डीडीआरएफ के 9 जवान विभिन्न खोजबीन उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किए गए जो सर्च अभियान चला रहे हैं। जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर एवं सूचना विभाग की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन व्यक्तिगत स्तर पर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रहे हैं और ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासियों एवं घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से लगातार जानकारी जुटा रहे हैं एवं आवश्यक निर्देश उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की और बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

More Stories
AICCTU ने देहरादून में किया प्रदर्शन, श्रमिकों को हक दिलाने की उठाई मांग
राजनाथ सिंह ने संगठन की सफलता के 9 सूत्र बताए
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’