21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चंपावत का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

डीएम चंपावत का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, #बाल_विकास_परियोजना_अधिकारी_कार्यालय का औचक #निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यों एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पटलवार कार्मिकों से विभागीय कार्यों और योजनाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित, विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की भी जांच की। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित रहें तथा #बायोमैट्रिक_प्रणाली पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज करें।

डीएम चंपावत का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंपसाथ ही कार्यालयाध्यक्ष को प्रतिदिन उपस्थिति पंजिका का अवलोकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय व्यवस्थाओं में कमियाँ पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। जिलाधिकारी ने कार्यालय कक्षों में बिखरी हुई सामग्री, अव्यवस्थित अभिलेख, जगह-जगह फैले विद्युत तार, कर्मचारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था का अभाव, कक्षों की छत में सीलन एवं दीवारों की जर्जर स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।

See also  सीएम धामी का कल बदरीनाथ दौरा

उन्होंने समस्त कार्यालय सामग्री एवं अभिलेख सुव्यवस्थित रखने, कर्मचारियों के बैठने हेतु कार्यसुलभ फर्नीचर की व्यवस्था करने, अव्यवस्थित विद्युत तारों को सुरक्षित ढंग से व्यवस्थित करने तथा कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षों की आवश्यक मरम्मत, रंग-रोगन एवं रखरखाव कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एक कार्मिक कार्यालय समय में गुटखा सेवन करते पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने #विभागीय_योजनाओं की समीक्षा करते हुए #प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना, #राष्ट्रीय_पोषण_मिशन, #नन्दा_गौरा_योजना तथा #पालना_केंद्र_संचालन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि पालना केंद्रों में स्वीकृति के सापेक्ष कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को बेहतर देखभाल एवं सुविधाएं मिल सकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यालयों की कार्यसंस्कृति, #स्वच्छता और #अनुशासन में सुधार लाकर ही जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।

See also  सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम