21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डोईवाला में बीजेपी की महिला नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

डोईवाला में बीजेपी की महिला नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

बीजेपी नेता रीता क्षेत्री ने आज कई महिलाओं के साथ परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय,डोईवाला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं को न तो सम्मान मिल रहा है और न ही सुरक्षा। महिलाओं के शोषण, लगातार बढ़ती महंगाई, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती हिंसक घटनाएं तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामलों ने भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर किया है। इन्हीं कारणों से हताश होकर उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय लिया। रीता क्षेत्री ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही महिलाओं का सशक्तिकरण संभव है। डोईवाला में बीजेपी की महिला नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामनरीता क्षेत्री 2025 में नगरपालिका सभासद की चुनाव लड़ चुकीं हैं। वहीं बीजेपी नेताओं की ज्वाइनिंग को लेकर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के साथ अन्याय, शोषण और अत्याचार चरम पर है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है, जो भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

See also  CM धामी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी। रीता क्षेत्री सहित सभी महिलाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। इस कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवान शास्त्री, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश गुरुंग, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष देवराज सावन, राहुल सैनी, सुशील सैनी, राजेन्द्र सेमवाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी थापा, गंगा क्षेत्री, गीता थापा, लता सिंह, सीता थापा, यशोदा क्षेत्री, पिंकी थापा, ऊषा थापा व अन्य महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत