8 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी को लेकर चमोली प्रशासन की समीक्षा बैठक

गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी को लेकर चमोली प्रशासन की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र के आयोजन को लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 मार्च से 13 मार्च तक होने वाले बजट सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवास, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, संचार व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विधानसभा सत्र के सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करें, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

See also  टनकपुर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम, सीएम धामी ने खुद भी बांटा प्रसाद

बैठक में पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर पंचायत सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।