21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मिशन 2027 के लिए कांग्रेस की कसरत, देहरादून में कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

मिशन 2027 के लिए कांग्रेस की कसरत, देहरादून में कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में आज बड़ी संख्या में युवा साथियों, पूर्व प्रधानों, छात्र नेताओं, समाजसेवी व अन्य गणमान्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करी। पूरा प्रदेश भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और 2027 में बदलाव हेतु कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी का स्वागत करते हुए उनका आह्वान किया कि 2027 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने में उनका बड़ा योगदान रहेगा और उनके आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने 16 फरवरी 2026 को होने वाले लोकभवन घेराव में बढ़-चढ़कर योगदान देने के लिए आवाहन किया। मिशन 2027 के लिए कांग्रेस की कसरत, देहरादून में कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

See also  चमोली में UK GAMS की समीक्षा बैठक

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष व चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, टिहरी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक राजकुमार, श्रीनगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मनमोहन मल, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला , प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी , प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, देहरादून महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Ad 2
See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी