2 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने दिए पार्क बनाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने दिए पार्क बनाने के निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड को आधुनिक सुविधाओं युक्त पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश एमडीडीए को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पार्क को सिटी पार्क की भांति विकसित किया जाए।

बुधवार को सचिवालय में सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पार्क के निर्माण से संबंधित प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए मुख्य सचिव ने नगर निगम आयुक्त नमामि बंसल को ट्रेंचिंग ग्राउण्ड से यथाशीघ्र कचरे के निस्तारण के भी निर्देश दिए। बैठक में सचिव शहरी विकास नितेश झा भी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी और बढ़ते यातायात दबाव आदि के मध्य शहर में आधुनिक पार्कों की नितांत जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस पार्क में ओपन जिम, जॉगिंग ट्रेक, साइकिल ट्रेक, मल्टीपरपज हॉल, वॉलीबाल व बैडमिंटन कोर्ट कैफेटेरिया, ओपन थियेटर, योगा मेडिटेशन आदि की व्यवस्था की जाए।

See also  कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सीएम धामी से की मुलाकात

उन्होंने कहा कि इसमें सीमेंट और कंक्रीट का कम से कम उपयोग हो, इसका ध्यान रखा जाए। ग्राउण्ड वाटर को रिचार्ज करने के लिए वाटर फाउण्टेन आदि की भी इसमें व्यवस्था रखी जाए, इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का भी सहयोग लिया जाए। मुख्य सचिव ने उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी को पार्क के लेआउट को शीघ्र अंतिम रूप देते हुए डीपीआर तैयार करने के भी निर्देश दिए।