उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कोर ग्रुप की बैठक मे सरकार और कार्यकर्ताओ के बीच समन्वय पर दिया बल दिया। उन्होंने प्रदेश मे संगठन और सरकार के मध्य बेहतर समन्वय विकास कार्यों की उपलब्धियों के लिए धामी सरकार की पीठ थपथपाई। वहीं तीन बिंदुओं पर फोकस इस बैठक में 27 के चुनावों में जीत को लेकर रणनैतिक मार्गदर्शन दिया।

मीडिया ब्रीफिंग में बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि आज श्री नड्डा के समक्ष संगठन के कार्यक्रमों और सरकार के कामों की विस्तार से समीक्षात्मक चर्चा की गई। जिसमें उनके द्वारा प्रदेश संगठन और सरकार की पीठ थपथपाते हुए सभी से 27 के चुनाव को लेकर कमर कसने का आह्वान किया। इस दौरान उनके द्वारा रणनीतिक मार्गदर्शन दिया गया कि कैसे पार्टी को एकजुटता से काम करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में पहले से भी बड़ी जीत को हासिल करना है।
भट्ट ने कहा कि बैठक में मुख्यत तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें सरकार और संगठन के समन्वय को अधिक बेहतर करते हुए जन जन तक अपनी उपलब्धियां को पहुंचाया जाए। जिसकी शुरुआत आगामी 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ संगठन बैठक से होगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी एवं जिला सह प्रभारी सम्मिलित होंगे। शीघ्र विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मंडल स्तर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बीएलए के सम्मेलन किए जायेंगे। जिसमें पार्टी का लक्ष्य है कि सभी बूथों को मजबूत किया जाए। विशेषकर जहां पिछले चुनावों में हारे गए बूथों के नतीजे भी बदले जाएं। पार्टी 23 मार्च को प्रदेश भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर 1.5 से 2.0 लाख की संख्या वाली रैली आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रधानमंत्री या गृहमंत्री से समय मांगा जाएगा।
इसी तरह 17 फरवरी से पार्टी प्रदेश में प्रशिक्षण महा अभियान की शुरुआत प्रदेश कार्यशाला से करने वाली है। जिसके बाद मंडल और जिले स्तर पर प्रशिक्षण महा अभियान की कार्यशाला संचालित की जाएगी।
भट्ट ने कहा कि कोर कमेटी में संगठन के आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई जिसमें सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक, योग दिवस, एक पेड माँ के नाम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस, आपातकाल का काला अध्याय (50वां वर्ष), तिरंगा यात्रा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म, प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला, सरदार पटेल @ 150 यूनिटी मार्च, वंदे मातरम @ 150 वर्ष, जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार, अटल स्मृति वर्ष 2025, बीर बाल दिवस, VB-G RAM G, बजट प्रचार अभियान ।

More Stories
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप
उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, राज्य आंदोलनकारियों ने धामी सरकार को दिया अल्टीमेटम