15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष

16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष

महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था व जंगली जानवरों के हमलों के खिलाफ राजधानी देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने 16 फरवरी 2026 को आयोजित विशाल ’’राजभवन घेराव’’ कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आज राजभवन घेराव कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचकर महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढती महंगाई के सांकेतिक गुब्बारे उड़ाकर भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का आगाज किया।

इस अवसर पर राजभवन घेराव कार्यक्रम के संयोजक प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तय कर दिया है कि दिनांक 16 फरवरी 2026 को होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम किया जायेगा जिसकी शुरूआत कांग्रेस पार्टी कर चुकी है।

See also  महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; मंदिरों में सुरक्षा और सुगम दर्शन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि 16 फरवरी के प्रदर्शन राजभवन घेराव में प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे और घेराव ऐतिहासिक होगा जो भाजपा सरकार की जड़ों को हिलाने का काम करेगा।

इस अवसर पर संजय पालीवाल, राजपाल खरोला, नवीन जोशी, रीता पुष्पवाण, नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, गुल मोहम्मद, फैजल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील बांगा, पुनीत कुमार, आशु रतूडी, अजीम अली, राजकुमार जायसवाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।