23 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

शहरी विकास सचिव आर राजेश कुमार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, देहरादून में इंदिरा मार्केट के रिडेवलपमेंट प्लान पर तेजी से काम करने की मांग

शहरी विकास सचिव आर राजेश कुमार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, देहरादून में इंदिरा मार्केट के रिडेवलपमेंट प्लान पर तेजी से काम करने की मांग

इंदिरा मार्केट रि डेवलेपमेंट प्लान के कार्य में धीमी गति से काम किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिव शहरी विकास से मुलाकात कर कार्यों में तेजी लाए जाने की मांग की। पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सचिव शहरी विकास को धीमीगति से चल रहे इन्दिरा मार्केट के रि डेवलेपन्ट के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि इन्दिरा मार्केट रि.डेवलपमैट प्लान 9 वर्ष कॉग्रेस शासन के वक्त शुरू किया गया था। इसमें लगभग चार से अधिक व्यापारी लोगों से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा पांच हजार रूपए जमा कराये गये थे और सभी व्यापारी के साथ देहरादून विकास प्राधिकरण के समक्ष अधिकारियों के साथ एमण्यूण् साईन किया गया था।

See also  विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी

ज्ञापन में कहा गया कि इन्दिरा मार्केट रि.डेवलपमेंट प्लान को तीन फेंजों में पूर्ण कराने को सचिवए देहरादून विकास प्राधिकरण और यहां के व्यपारियों कि सहमति से तय किया गया थाए परन्तु अभी तक यह योजना अधर में लटकी हुई है। इन्दिरा मार्केट रि.डेवलपमेंट प्लान बनने से यहाँ कई हजार वाहनों की पार्किंग की समस्या का हल हो जातीए जिससे शहर में अक्सर होने वाले सड़क पर जाम की समस्या से यहां के स्थानीय निवासीगण निजात पाते परन्तु अभी तक रि.डेवलपमेंट प्लान में इसमें कोई कार्यवाही नहीं हुई।

ज्ञापन में कहा गया कि इन्दिरा मार्केट रि.डेवलपमेंट प्लान सालों से बहुत धीरे.धीरे कार्य चल रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार ने ज्ञापन में कहा है कि पूर्व में बने इन्दिरा मार्केट प्लान के नक्शे के अनुसार ही इस विभागीय कार्य को गति से पूर्ण करवाया जाए और उक्त प्लान को बदला न जायेंए तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वण् इन्दिरा गांधी की मूर्ति को चयनित स्थान पर ही लगाया जाए व मूर्ति का स्थान बदला न जाए।

See also  आपदा प्रबंधन को लेकर अहम बैठक

ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में जिन दुकानदारों को अन्य जगह विस्थापित किया गया थाए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारियों की की समस्या को देखते हुए इन्दिरा मार्केट का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, कुलदीप कोहली, नीरज टंडन, सुनील अरोडा आदि उपस्थित रहे।