22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, एक चरस तस्कर गिरफ्तार

पिथौरागढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, एक चरस तस्कर गिरफ्तार

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG व कोतवाली अस्कोट पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

चर्मागाड़ पुल के पास संदिग्ध लग रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 780 ग्राम चरस बरामद की गई।पिथौरागढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, एक चरस तस्कर गिरफ्तार

🔹 गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज कुमार, निवासी ग्राम छेड़ा, थाना कोतवाली पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।

🔹 अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत

🔹 पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह चरस धारचूला से एक नेपाली व्यक्ति से खरीदकर लाया था।

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है। तस्करी नेटवर्क में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश:

जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमांत क्षेत्र में नशे की सप्लाई चेन को जड़ से समाप्त करने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

“नशा मुक्त पिथौरागढ़ – हमारा संकल्प”

*पुलिस टीम:* – उपनिरीक्षक बसन्त पन्त, अपर उपनिरीक्षक दीपक सिंह खनका (SOG), का0 सोनू कार्की (SOG), का0 अर्जुन सिंह, का0 आनन्द राणा, का0 दीपक जोशी।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 70 शिकायतें मिलीं, जल्द समाधान का निर्देश