यूपीडा (Uttar Pradesh expressways industrial development authority) के अधिकारियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के समक्ष गंगा एक्सप्रेस-वे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारीकरण संबंधी प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में एक्सप्रेस-वे के दो तुलनात्मक एलाइनमेंट विकल्प साझा किए गए। इसमें पहला विकल्प है मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार जनपदों से होकर गुजरने वाला तथा दूसरा विकल्प है हापुड़–मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार जनपदों को कवर करने वाला। दोनों एलाइनमेंट पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने यूपीडा को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की ओर से की जाने वाली अग्रिम औपचारिकताओं जैसे भूमि की उपलब्धता, यूटिलिटी शिफ्टिंग, पर्यावरणीय स्वीकृतियां, EIA तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के बीच समन्वय से संबंधित प्रारंभिक कार्यवाही का विस्तृत प्रारूप तैयार किया जाए। बैठक में सचिव पंकज पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार तथा यूपीडा से चुनकु राम पटेल, विनय प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले चंपावत के होल्यार
मुख्य सचिव ने की अहम समीक्षा बैठक
भीमताल के ओखलकांडा में गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में ड्राइवर की मौत, विधायक राज्ञ सिंह कैड़ा ने सीएम धामी से की परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग