17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव, सीएम धामी ने क्या कहा?

लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव, सीएम धामी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लखनऊ में उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन अपनी संस्कृति को जानने तथा इसे देश और दुनिया तक पहुंचाने का बेहतरीन माध्यम हैं।

विदेशों में भी उत्तराखंड की संस्कृति- धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत को संरक्षण प्रदान करने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को हमारी लोक संस्कृति से परिचित कराने का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने हाल ही में लंदन, दुबई, अबू धाबी के दौरे के दौरान उन्होंने देखा कि हमारे भारतीय और विशेष रूप से उत्तराखंडी लोग आज भी अपनी संस्कृति व सभ्यता को नहीं भूले हैं। वे लोग विदेशी में रहकर भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

See also  मुख्य सचिव ने नई कार्ययोजना के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए

उत्तराखंड कर रहा तरक्की- धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड की डबल इंजन की सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को सार्थक करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है।