10 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन सम्पन्न

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन सम्पन्न

हैदराबाद के तेलंगाना में 7 और 8 मार्च को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) और फेडरेशन आफ आल इंडिया डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन (FAIDA) के साथ भारत सरकार के उपक्रम जो छोटे व्यापारियों को ऑन लाइन व्यापार का सपोर्ट सिस्टम के साथ मॉडर्न युग के डिजिटल प्लेटफार्म के लिए तैयार कर रहा है, के द्वारा इसी दिशा में ऑन लाइन प्लेटफार्म के “डिजी दुकान” की लॉचिंग सभा आयोजित की गई। जिसमें FAIVM & FAIDA के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों और ONDC की पूरी टीम के साथ विचार-विमर्श कर भविष्य की रणनीति तयारियो की रुपरेखा भी तैयार की गई।

तेलंगाना में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत के बाद वापस लौटे फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM ) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता एवं उत्तराखण्ड बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि “Dizi Dukan” लॉचिंग सभा में उन्हें भी प्रतिभाग करने का मौका मिला। कार्यकम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड ( NTWB) के चेयरमैन श्री सुनील सिंघी ने मोदी सरकार के छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के प्रति खास लगाव और सुविधाओं के बारे में बताया। फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल ( lFAIVM) के उपाध्यक्ष और FAIDA के चेयरमैन सीएच कृष्णा ने भी व्यापारी हितों की सुरक्षा और भविष्य की रूप रेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारी समृद्ध होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। FAIVM के चेयरमैन जयेंद्र तन्ना, प्रेसिडेंड सुशील पोद्दार, महासिचव आरके गौड ने 13 राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया और भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया। आरके गौड ने जीएसटी और इंकम टैक्स में व्यापारियों के हितो में सरकार द्वारा किए गए संशोधन पर भी प्रकाश डाला।

See also  बजट सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से मिले सीएम धामी

ONDC के सीईओ और उनकी टीम ने Dizi Dukan बहुत खूबसूरत प्रेजेंटेशन दिया. FAIDA के पदाधिकारियों और प्रतिनधियों का स्वागत मोमेंटो और शाल ऑड़ा कर किया गया. सिंघि जी को भी खूबसूरत मोमेंटो सम्मान स्वरुप दिया गया.

सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि FAIVM और FAIDA श्री सुनील सिंघि जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने 2 दिन का अपना अमूल्य समय दिया और पीएम मोदी जी के द्वारा लगातार व्यापारियों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में FAIDA के लगभग 2000 FMCG व्यापारियों ने भाग लिया.