1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

फूलदेई के मौके पर बीजेपी दफ्तर में बच्चों की मुस्कान

फूलदेई के मौके पर बीजेपी दफ्तर में बच्चों की मुस्कान

उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय आज लोकपर्व “फूलदेई” के अवसर पर बच्चों की मासूम मुस्कान और लोक संस्कृति की मधुर ध्वनि से महक उठा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने बच्चों के माध्यम से समस्त प्रदेशवासियों को लोकपर्व का शुभकामना दी। साथ ही फूलों के साथ प्रकृति की खुशबू में विकास की महक समेटने की कामना की। फूलदेई के मौके पर बीजेपी दफ्तर में बच्चों की मुस्कान

उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं के प्रतीक लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर आज छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर चावल और रंग-बिरंगे फूल अर्पित कर “फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार” जैसे पारंपरिक लोकगीत गाते हुए सुख-समृद्धि, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। बच्चों की मासूम मुस्कान और लोकगीतों की मधुर ध्वनि से कार्यालय परिसर पूरी तरह लोकसंस्कृति की सुगंध से महक उठा।

See also  देहरादून के डीएवी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कार्यालय आए बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए, उन्हें प्यार भरा आशीष दिया। इस दौरान अपने संदेश में उन्होंने कहा, बच्चों द्वारा इस प्रकार पारंपरिक रीति से फूलदेई मनाना इस बात का प्रमाण है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत आज भी नई पीढ़ी के माध्यम से जीवंत बनी हुई है। समाज के सभी वर्गों को मिलकर अपनी लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन परंपराओं से जुड़ी रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अनुपम प्रकृति पर्व की खुशबू की तरह, हम सब मिलकर प्रदेश को विकास की महक से भरने का काम करेंगें।

See also  एसआईआर को लेकर काजी निजामुद्दीन ने उठाए सवाल

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी इस मौके पर कहा कि फूलदेई केवल एक पर्व नहीं बल्कि उत्तराखंड की लोकपरंपराओं, प्रकृति प्रेम और सामुदायिक सौहार्द का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को संरक्षित और आगे बढ़ाने में ऐसे पर्वों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही एकस्वर में प्रदेशवासियों को फूलदेई के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

See also  आपदा प्रबंधन विभाग में आज दी गई अहम ट्रेनिंग