10 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रसोई गैस की कालाबाजारी के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन

रसोई गैस की कालाबाजारी के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून में गैस की भारी कमी और हो रही कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा जी और पूर्व विधायक राजकुमार जी के नेतृत्व में राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स के सामने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शहर में गैस की भारी किल्लत है, जिसके कारण आम लोगों को घंटों लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं छोटे-छोटे दुकानदारों को गैस न मिलने से उनका व्यापार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि एक सिलेंडर एक ही दिन में खत्म हो जाता है और दूसरा सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा। अगर कहीं मिल भी रहा है तो ₹900 का सिलेंडर ₹2000 तक में बड़ी मुश्किल से मिल रहा है, जो साफ तौर पर कालाबाजारी को दर्शाता है।

See also  सीएम धामी ने समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को ऑनलाइन ट्रांसफर की पेंशन

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा जी ने कहा कि सरकार को तुरंत गैस की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए और बाजार में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि आम जनता और छोटे व्यापारी राहत महसूस कर सकें।

पूर्व विधायक राजकुमार जी ने कहा कि घरेलू गैस की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से गैस वितरण प्रणाली को दुरुस्त करना चाहिए ताकि लोगों को लाइन में खड़े होने की मजबूरी न हो और उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि गैस की कमी के कारण छोटे व्यापारियों का रोजगार गंभीर संकट में है। सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

See also  सीएम धामी ने किया क्षत्रिय जागरण समिति की वेबसाइट का विमोचन

महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बाबा ने कहा कि चाउमीन, मोमोज, चाय, भटूरे सहित अन्य छोटे-छोटे ठेला और दुकान चलाने वाले व्यापारियों की आजीविका पूरी तरह गैस पर निर्भर है। ऐसे छोटे दुकानदारों के लिए सरकार को अलग से गैस कोटा निर्धारित करना चाहिए, ताकि उनका रोजगार सुरक्षित रह सके।

इस दौरान प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रमोद गुप्ता, आशु रतूड़ी, राजेंद्र ममगाई, बिल्ला भाई, रजत कुमार, आमिर खान, राजेंद्र सिंह, राम कपूर, शिव सोनकर, दीपा चौहान, देवेंद्र कौर, गुलशन, जतिन कटारिया, ओमी यादव, आशीष गुसाई, नमन, अशोक कुमार और कैलाश अग्रवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

See also  राजस्व बढ़ाने को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक