23 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

LUCC पीड़ितों को इंसाफ की मांग, आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

LUCC पीड़ितों को इंसाफ की मांग, आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

LUCC पीड़ितों के पक्ष में आज दिल्ली जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन होगा।  ये जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस प्रदर्शन में सैकड़ो लोग भाग लेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि जब तक उत्तराखंड के LUCC पीड़ितों को न्याय नहीं मिल जाता उत्तराखंडी चैन से नहीं बैठेंगे। LUCC पीड़ितों को इंसाफ की मांग, आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन उन्होंने सरकार से LUCC के मालिकों और प्रबंधनको और इस धंधे में जुड़े तमाम बेईमान लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। धीरेंद्र प्रताप ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से इस मामले में दखल देने की मांग की है और इस कंपनी के बेईमान धोखेबाज मालिकों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है

See also  मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल का उद्घाटन