LUCC पीड़ितों के पक्ष में आज दिल्ली जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन होगा। ये जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस प्रदर्शन में सैकड़ो लोग भाग लेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि जब तक उत्तराखंड के LUCC पीड़ितों को न्याय नहीं मिल जाता उत्तराखंडी चैन से नहीं बैठेंगे।
उन्होंने सरकार से LUCC के मालिकों और प्रबंधनको और इस धंधे में जुड़े तमाम बेईमान लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। धीरेंद्र प्रताप ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से इस मामले में दखल देने की मांग की है और इस कंपनी के बेईमान धोखेबाज मालिकों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है

More Stories
देहरादून नगर निगम क्षेत्र में फैली अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस ने की अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच की प्रोग्रेस सार्वजनिक करने की मांग
महंगाई के मुद्दे पर बढ़ी तकरार, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर का सरकार पर प्रहार