उत्तराखंड के नाम एक बड़ी और एतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। उत्तराखंड अगले साल नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने इसका लैटर जारी कर दिया है।
उत्तराखंड के लिए ये पहला मौका है जब खेलों के लिहाज से इतना बड़ा आयोजन होगा। फिलहाल गोवा में 37 वें राष्ट्रीय खेल हो रहे हैं और अगले साल 38 वें राष्ट्रीय खेल देवभूमि उत्तराखंड में होंगे। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने जो लैटर जारी किया है उसमें साफ लिखा है कि अगले नेशनल गेम्स उत्तराखंड में होंगे और उसके लिए 9 नवंबर को फ्लैग उत्तराखंड को हैंडओवर किया जाएगा। 9 नवंबर को गोवा में 37 वें नेशनल गेम्स खत्म होंगे और उसी दिन उत्तराखंड कओ अगले गेम्स की होस्टिंग के लिए फ्लैग दिया जाएगा। 9 नवंबर को उत्तराखंड का स्थापना दिवस भी है लिहाजा राज्य कओ उसी दिन एक बड़ा तोहफा मिलेगा।

More Stories
डीएम चमोली ने सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों की समीक्षा की
देहरादून टाउन हॉल में सेवा एनजीओ सम्मानित, पर्यावरण व गौ संवर्धन के कार्यों को मिली सराहना
सीएम धामी ने अल्पसंख्य मोर्चा की ओर से आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में की शिरकत