चमोली जिले में आज आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में भूकंप, भूस्खलन, भवन ध्वस्त होने, सुरंग धंसने और वनाग्नि जैसी आपदा स्थितियों का यथार्थपरक अभ्यास किया गया।

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर पूरे अभ्यास की निगरानी की। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मॉक ड्रिल के तहत बिरही क्षेत्र में टनल धंसने की घटना में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। परसाड़ी रोड के पास भवन ध्वस्त होने के परिदृश्य में राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
कर्णप्रयाग के निकट भूकंप के परिदृश्य में क्षतिग्रस्त भवन से घायलों को निकाला गया, जबकि थराली में भूस्खलन की स्थिति में दबे लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया। गैरसैंण के पास वनाग्नि की घटना में भी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया।
इस दौरान SDRF, पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, अग्निशमन और वन विभाग की टीमों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का प्रदर्शन किया।
अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के अभ्यासों का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना और जनहानि को न्यूनतम करना है।#ChamoliNews
#Uttarakhand
#SafetyFirst

More Stories
त्रिवेंद्र रावत ने संसद में उठाया हरिद्वार की रेल सुविधाओं से जुड़ा मुद्दा
मुख्य सचिव ने नैनीताल में की विकास योजनाओं की समीक्षा
मुख्य सचिव ने कैंची धाम में चल रहे कार्यों का जायजा लिया