21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आपदा प्रबंधन की तैयारियां परखने के लिए चमोली में मॉक ड्रिल

आपदा प्रबंधन की तैयारियां परखने के लिए चमोली में मॉक ड्रिल

चमोली जिले में आज आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में भूकंप, भूस्खलन, भवन ध्वस्त होने, सुरंग धंसने और वनाग्नि जैसी आपदा स्थितियों का यथार्थपरक अभ्यास किया गया। आपदा प्रबंधन की तैयारियां परखने के लिए चमोली में मॉक ड्रिल

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर पूरे अभ्यास की निगरानी की। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

मॉक ड्रिल के तहत बिरही क्षेत्र में टनल धंसने की घटना में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। परसाड़ी रोड के पास भवन ध्वस्त होने के परिदृश्य में राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  मुख्यमंत्री के भरोसे के बाद रामगंगा घाटी के लोगों का आंदोलन खत्म, विधायक बिशन सिंह चुफाल ने जूस पिलाकर तुड़वाया आमरण अनशन

कर्णप्रयाग के निकट भूकंप के परिदृश्य में क्षतिग्रस्त भवन से घायलों को निकाला गया, जबकि थराली में भूस्खलन की स्थिति में दबे लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया। गैरसैंण के पास वनाग्नि की घटना में भी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया।

इस दौरान SDRF, पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, अग्निशमन और वन विभाग की टीमों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का प्रदर्शन किया।

अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के अभ्यासों का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना और जनहानि को न्यूनतम करना है।#ChamoliNews
#Uttarakhand
#SafetyFirst

See also  सीएम धामी ने किया 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को टैब के लिए ऑनलाइन पैसे भेजने का वादा
Ad 2