20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक की सीएम धामी को चिट्ठी, पूर्णागिरी मेले के दौरान हो रही दिक्कतें दूर करने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक की सीएम धामी को चिट्ठी, पूर्णागिरी मेले के दौरान हो रही दिक्कतें दूर करने की मांग

चंपावत के सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व बीजेपी नेता दीपक चंद्र पाठक ने पूर्णागिरी मेले के दौरान हो रही दिक्कतों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कई‌ समस्याओं का जिक्र करते हुए जल्द समाधान कुछ अपील की है।‌दीप चंद्र पाठक ने लिखा टनकपुर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला माँ पूर्णागिरी का पावन मेला क्षेत्र की आस्था के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और आजीविका का प्रमुख आधार रहा है। किंतु गत वर्षों से मेले की रौनक टनकपुर शहर से लगातार समाप्त होती जा रही है, जिससे हजारों छोटे-बड़े व्यापारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक की सीएम धामी को चिट्ठी, पूर्णागिरी मेले के दौरान हो रही दिक्कतें दूर करने की मांग

वर्तमान में मेले को चूका रोड/ठुलीगाड़ क्षेत्र में रोका जाता है तथा रात्रि 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक वहीं रोकने की व्यवस्था लागू है, जबकि वहाँ मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस कारण न केवल श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है, बल्कि टनकपुर के व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी

इसके अतिरिक्त निम्न समस्याएं अत्यंत गंभीर हैं—

टनकपुर में निर्मित दोनों पार्किंग स्थल पिछले कई वर्षों से व्यवस्थाओं के अभाव में बंद पड़े हैं, जिससे यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्रभावित हो रहा है। NHPC शारदा बैराज की दुकानें, जो स्थानीय लोगों के रोजगार का साधन थीं, स्थानीय शासन-प्रशासन की उदासीनता के चलते GM NHPC द्वारा बंद करवा दी गई हैं, जबकि उचित पहल से इन्हें पुनः संचालित किया जा सकता है।

रैन बसेरों, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव।

सड़क कटिंग के कारण बढ़ती दुर्घटनाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था की कमी।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि—

👉 टनकपुर में ही मेले के व्यवस्थित ठहराव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

See also  UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

👉 रैन बसेरे, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तत्काल निर्माण कराया जाए।

👉 बंद पड़ी पार्किंग स्थलों को शीघ्र संचालित कराया जाए।

👉 NHPC शारदा बैराज की दुकानों को पुनः खुलवाकर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

👉 श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

महोदय, टनकपुर की रौनक, स्थानीय व्यापार एवं हजारों परिवारों की आजीविका इस विषय से जुड़ी हुई है। अतः आपसे निवेदन है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

 

 

See also  सीएम धामी ने आपदा राहत सेवा दल को दिखाई हरी झंडी, नेपाल में मदद के लिए भेजा
Ad 2