22 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर ने ली बीजेपी की सदस्यता

रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर ने ली बीजेपी की सदस्यता

सेवानिवृत श्रम उपआयुक्त समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर सभी नए सदस्यों ने पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की मुहिम सहभागी बनने का प्रण लिया

पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बीस सूत्रीय क्रियान्वहन समिति के उपाध्यक्ष श्री ज्योति गैरोला एवं प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने सभी को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए गैरोला ने कहा, आप सभी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री धामी के चतुर्दिक विकास नीति से प्रभावित होकर यहां आए हैं। दुर्गा अष्टमी के पवित्र अवसर पर आप सबका सेवा भाव की दृष्टि से भाजपा में शामिल होना श्रेष्ठतम कदम है।

See also  बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का गणेश गोदियाल पर पलटवार, आरोपों को बताया शर्मनाक कामों से ध्यान बांटने की कोशिश

आप सभी केवल एक पार्टी नहीं अपित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। आज जिन सिद्धांतों और विचारों को लेकर पार्टी लगातार मजबूत और प्रभावी होती जा रही है, मुझे उम्मीद है कि आप उनको आत्मसार कर आगे बढ़ेंगें। जिस तरह देश, विकसित भारत के संकल्प पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, ठीक उसी तरह भाजपा परिवार में वृद्धि की यात्रा भी लगातार जारी रहेगी।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार ने कहा, भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। सबसे अधिक सांसद, विधायक, निकाय प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सबसे अधिक राज्य सरकारें, लगातार तीन बार से केंद्र में सरकार, और यह सब सिर्फ चुनाव नही बल्कि समाज के बीच हर पल मजबूती से काम करने का परिणाम है। आप सभी लोग भी सेवा समर्पण के इसी भाव के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं, जो हमारे अंतोष्य के अभियान को मजबूती देगा। भाजपा राष्ट्र निर्माण के बड़े लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है, जिसके क्रम में उत्तराखंड में भी ऐतिहासिक और नवाचार के कार्य संपन्न हो रहे हैं। ।

See also  चमोली में हुई गंगा संरक्षण समिति की बैठक

पार्टी का दामन थामने वालों में पूर्व लेबर डिप्टी कमिश्नर  सुरेश आर्य ने कहा, पूरी सर्विस के दौरान मुझे लोगों की सेवा का अवसर मिला है। सेवानिवृत्ति के बाद भी में सेवा के कामों को आगे बढ़ाना चाहता था, जिसके लिए मुझे सर्वश्रेष्ठ पार्टी भाजपा महसूस हुई। पीएम मोदी जैसा नेतृत्व और राज्य में धामी जैसे कर्मशील मुख्यमंत्री, हम सबके यहां आने की महत्वपूर्ण वजह है।  इस अवसर कर सरकार में दायित्वधारी श्री पी सी नैनवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगनमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्री मथुरा दत्त जोशी, डाक्टर आर पी रतूड़ी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

See also  सीएम धामी ने की कांवड़ मेले की तैयारी की समीक्षा बैठक