28 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर अहम बैठक

रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर अहम बैठक

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर उत्पन्न परिस्थितियों के परिणामस्वरूप गैस एवं ईंधन की नियमित आपूर्ति एवं सम्भावित कठिनाई के समाधान के सम्बन्ध में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन ने शनिवार, 28 मार्च 2026 को समस्त प्रमुख सचिव, सचिव, महानिदेशक, पुलिस, कुमाऊँ एवं गढ़वाल मण्डल आयुक्त, समस्त जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, समस्त जिला पूर्ति अधिकारी तथा ऑयल कम्पनी के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की।

घरेलू गैस की आपूर्ति के समबन्ध में ऑयल कम्पनी के नोडल अधिकारी LPG श्री स्वर्ण सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि घरेलू गैस की आपूर्ति लगभग सामान्य है। अस्पताल एवं शैक्षणिक संस्थाओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। सचिव, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अवगत कराया गया कि स्थिति सामान्य है। समस्त जिलाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपदों में घरेलू गैस की आपूर्ति लगभग सामान्य है। किन्तु व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम हो रहा है। सभी के द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति बढाये जाने की मांग की गयी। मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड द्वारा ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों को शासन द्वारा जारी 40 प्रतिशत नयी एसओपी के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

See also  त्रिवेंद्र रावत ने लोकसभा में उठाया ग्लेशियरों से जुड़ा मुद्दा, केंद्र सरकार से की अहम मांग

बैठक के दौरान राज्य स्तरीय समन्वयक, IOCL द्वारा अवगत कराया गया कि डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति एवं स्टॉक सामान्य और आपूर्ति की कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारियों द्वारा भी अवगत कराया गया कि सभी जनपदों में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और कोई बाधा नहीं है।

अपर सचिव, कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि उर्वरक की कोई कमी नही है। उर्वरक पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है। मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा समस्त

जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि उर्वरक को निर्धारित सीमा के अन्तर्गत ही वितरण सुनिश्चित किया जाये। किसी भी दशा में दुरूपयोग न होने पाये। मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा आगामी चारधाम यात्रा के दौरान LPG की उपलब्धता एवं आपूर्ति के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी, रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी द्वारा अवगत कराया गया कि 19 अप्रैल 2026 से चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने के बाद व्यावसायिक गैस सिलण्डरों की अतिरिक्त मांग होगी। मुख्य सचिव, महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि चारधाम यात्रा के लिए LPG एवं व्यावसायिक गैस की अतिरिक्त मांग भारत सरकार को प्रेषित की जाये। साथ ही ऑयल कम्पनियों को निर्देश दिये गये कि चारधाम यात्रा मार्ग पर व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति विगत वर्ष के मांग के अतिरिक्त सुनिश्चित की जाए। चारधाम यात्रा में गैस की मांग के सम्बन्ध में सचिव, पर्यटन को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये वास्तविक मांग एवं समाधान के सम्बन्ध में प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया जाये।

See also  पिथौरागढ़ दौरे पर राज्यपाल गुरमीत सिंह

मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा गैस के वैकल्पिक व्यवस्था हेतु लकड़ी, सोलर, पिरूल (ब्रिकेट्स), इन्डक्सन, बॉयोफ्यूल का उपयोग किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित सचिवों को योजना बनाने तथा आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। PNG (पाईप्ड नैचुरल गैस) के विस्तार के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी। GM गैस द्वारा बताया गया कि राज्य में पांचों CGD (सिटी गैस डिस्ट्रीब्युशन) नेटवर्क कम्पनियों को समस्त जनपदों में NOC प्राप्त हो गयी है। सभी कम्पनियों द्वारा युद्ध स्तर पर लाईन बिछाने तथा कनैक्शन जारी किये जाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को नियमित रूप से PNG विस्तार के कार्य की समीक्षा करने तथा समाधान करने के निर्देश दिये गये।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए 242 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा पुलिस विभाग को निर्देश दिये गये कि अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर में सर्विलान्स बढायी जाये। गैस, फर्टिलाइजर आदि की तस्करी न होने पाये। खाड़ी देशों में अप्रवासी उत्तराखण्डियों की सहायता के लिये टोल फ्री नम्बर जारी किया जाये।

मुख्य सचिव की बैठक में एक सुझाव ये भी प्राप्त हुआ कि शादी में व्यावसायिक गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने पर विचार किया जाये। विचार-विमर्श के उपरान्त मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा शादी के अवसर पर दो अस्थायी गैस कनैक्शन जारी करने के निर्देश ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों को दिये गये।

बैठक के अन्त में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा LPG एवं ईंधन के सप्लाई चेन की लगातार समीक्षा करने, नियमित प्रवर्तन करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों एंव विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये।