21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का आक्रोश, सरकार और पुलिस का पुतला फूंक कर जताई नाराजगी

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का आक्रोश, सरकार और पुलिस का पुतला फूंक कर जताई नाराजगी

देहरादून महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था के चलते मसूरी डायवर्जन पर ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की निर्मम हत्या के विरोध मे आज ऐस्लेहॉल चौक पर राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ऐस्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का आक्रोश, सरकार और पुलिस का पुतला फूंक कर जताई नाराजगी

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त बताते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश की राजधानी देहरादून में प्रातः भ्रमण पर निकले निरपराध ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली मार कर हत्या की गई उससे राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था की पोल खुल कर रह गई है तथा इससे साबित हो गया है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

See also  UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

लालचन्द शर्मा ने कहा कि चाहे महिला सुरक्षा का मामला हो, चाहे आम आदमी की जानमाल की सुरक्षा का राज्य पुलिस हर क्षेत्र में विफल रही है। अपराधी अपराध कर साफ बच रहे हैं तथा पुलिस द्वारा जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह के अन्दर जितनी भी हत्या की घटनायें घटित हुई हैं उसमें पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है इससे यह भी साबित हो चुका है कि राज्य पुलिस द्वारा कहीं न कहीं अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि जिस प्रकार राजधानी देहरादून में दिन दहाडे गोलीबारी कर श्री मुकेश जोशी की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया उसने भाजपा के जंगलराज की पोल खोल कर रख दी है। जिस स्थान पर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया उस मार्ग पर पर्यटकों की लागातार आवाजाही रहती है परन्तु पुलिस आम जनता की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है।

See also  मुख्यमंत्री के भरोसे के बाद रामगंगा घाटी के लोगों का आंदोलन खत्म, विधायक बिशन सिंह चुफाल ने जूस पिलाकर तुड़वाया आमरण अनशन

पूर्व मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि जब राज्य की राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल है तो इससे स्वतः ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य के और क्षेत्रों का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की धामी सरकार में भू माफिया, शराब माफिया का बोलबाला तो था ही अब हत्यारों का भी बोलबाला हो गया है तथा आम आदमी की सुरक्षा खतरे में आ गई है।

कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि मुकेश जोशी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराई जाय तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाय।

पुतला दहन करने वालों में मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, पार्षद विरेन्द्र बिष्ट, अर्जुन सोनकर, शीशपाल बिष्ट, गिरिराज हिंदवान, सोम प्रकाश बाल्मीकि, रितेश क्षेत्री, पीयूष जोशी, संजय थापा, कैलाश बाल्मीकि, आशीष देसाई, प्रीतम सिंह आर्य, मोहन काला, नीता रावत, संजय कनौजिया, अनिल बसनेत, विजय शाही, गुलशन, डीपी सिंह, मनमोहन शर्मा, विकाश शर्मा, शरीफ अहमद बेग, विकास नेगी, हिमांशु बिष्ट, पुनीत कुमार, संजय ठाकुर आदि शामिल थे।

See also  सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम