21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कानून व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव की अफसरों के साथ बैठक, दिए अहम निर्देश

कानून व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव की अफसरों के साथ बैठक, दिए अहम निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में शहर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य सचिव ने रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं के बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाए जाने और हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि देहरादून शहर और उसके आस पास के क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। उन्होंने SSP देहरादून को निर्देश दिए कि डे – नाइट पेट्रोलिंग के साथ ही मॉर्निंग पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया जाए।  मुख्य सचिव ने कहा कि बार और रेस्टोरेंट क्लोजिंग के लिए निर्धारित समय सीमा को कठोरता से लागू किया जाए। Weekend में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों का अड्डा ना बनने दिया जाए। उन्होंने बार संचालन के नियमों का पालन ना करने वाले बार और अवैध बार संचालकों पर भी कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी से ना करने वाले लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए।कानून व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव की अफसरों के साथ बैठक, दिए अहम निर्देश शहर के आस पास के क्षेत्रों में खुले होम स्टे की भी निगरानी करने की आवश्यकता है। इसके लिए होम स्टे की मैपिंग की जाए एवं निगरानी रखी जाए कि ये होम स्टे जो टूरिज्म प्रमोशन के लिए बने थे, कहीं लगातार बार लाइसेंस लेकर इसका दुरुपयोग तो नहीं कर रहे हैं।

See also  DM चमोली ने जोशीमठ सीवरेज और पेयजल योजना की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे खुलने के बाद Weekend के लिए और भी अधिक तैयार रहने की आवश्यकता है। इसके लिए अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों की पहचान हो सके, इसके लिए किरायेदारों और पीजी में रहने वालों का भी सघन सत्यापन अभियान चलाया जाए।

इस अवसर पर DGP दीपम सेठ, सचिव गृह शैलेश बगौली, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, IG गढ़वाल राजीव स्वरूप, DM देहरादून सविन बंसल, SSP देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
Ad 2