3 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरीश रावत की ‘धामी’ को धरना देने की सलाह। मयूख महर की जमकर की तारीफ

हरीश रावत की ‘धामी’ को धरना देने की सलाह। मयूख महर की जमकर की तारीफ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरने पर बैठे पिथौरागढ़ से कांग्रेस विधायक मयूख महर की जमकर तारीफ की है। हरीश रावत ने मयूख महर की मांगों को जायज बताते हुए उनके आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है और तबीयत ठीक होने पर पिथौरागढ़ जाकर मयूख महर के साथ धरने पर बैठने की बात भी कही है। हरीश रावत ने कहा है कि सरकार को विधायक की मांगों पर जल्द से जल्द अमल करना चाहिए। मयूख महर बीते 7 दिन से पिथौरागढ़ में डीएम कार्यालय के पास धरना दे रहे हैं। नैनीसैनी हवाई पट्टी से हवाई यात्रा शुरू कराने, बेस हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की तैनाती कराने समेत कई मुद्दों को लेकर विधायक महर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।

See also  सीएम धामी ने अल्पसंख्य मोर्चा की ओर से आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में की शिरकत

‘धामी’ को हरीश रावत की सलाह

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामी को भी धरने पर बैठने की सलाह दी है, लेकिन ये धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि धारचूला से कांग्रेस के विधायक हैं। हरीश रावत ने कहा है मयूख महर की तरह ही हरीश धामी को भी धरना देकर सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। ताकि कैलाश मानसरोवर यात्रा का परम्परागत रास्ता खोला जाए और यात्रा शुरू कराई जाए। हरीश रावत ने कहा है

शाबाश #मयूख, आपने एक धोबी पाठ मारा और #प्रधानमंत्री जी के सारे गुंजी व पिथौरागढ़ आगमन के शोर की पोल पट्टी खोल दी। आखिर दुनिया भर में बड़े न सही छोटे ही हवाई जहाज संचालित हो रहे हैं, नैनी-सैनी ने क्या बिगाड़ा है? 200 बेड का हॉस्पिटल बनाकर के गये, मेडिकल कॉलेज की बुनियाद डाल दी, मगर अब भी ढाक के तीन पात।

See also  हरिद्वार में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

मेरी थोड़ी सी भी तबीयत ठीक होगी तो मैं, मयूख तुम्हारे साथ यहां धरने में बैठने के लिए पिथौरागढ़ अवश्य आऊंगा। कांग्रेस को इस धरने में पूरी शक्ति लगानी चाहिए और मैं तो कहूंगा कि मयूख के छोटे भाई #हरीश भी कैलाश मानसरोवर यात्रा परंपरागत मार्ग से प्रारंभ करने की मांग को लेकर धरना प्रारंभ करें।

 

See also  सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं
Ad 1