1 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देवी दर्शन यात्रा से लौटी कीर्तन मंडली ने यात्रा संयोजकों का जताया आभार

देवी दर्शन यात्रा से लौटी कीर्तन मंडली ने यात्रा संयोजकों का जताया आभार

श्यामपुर में गढ़ महिला उत्थान समिति ऋषिकेश के पदाधिकारियों और यात्रा संयोजक का यात्रा से लौटी कीर्तन मंडली ने माल्यार्पण कर स्वागत कर बैठक आयोजित की जिसमें समिति के आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य मातृशक्तियों को धार्मिक एवं सामाजिक रूप से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा आयोजित देवी दर्शन यात्राओं के माध्यम से महिलाओं को एकजुट करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में मातृशक्तियों के लिए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी।

See also  कैनरा बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 25 लाख रुपये

समिति की उपाध्यक्ष संगीता राणा एवं सचिव कृष्णा रमोला ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा आयोजित देवी दर्शन यात्रा के चौथे चरण में भल्ला फार्म 10 से मां चंद्रबदनी देवी के दर्शन हेतु सफलतापूर्वक यात्रा संपन्न कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व समिति लगातार मातृशक्तियों के उत्थान, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है और आगे भी इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।

समिति की उपसचिव ईशा चौहान ने बताया कि समिति जल्द घर बैठे वेस्ट मैटेरियल को कैसे इस्तेमाल कर उसको काम में लाया जा सकता है साथ ही जल्द समिति महिला कीर्तन मंडलियों के लिये एकं कार्यकम आयोजित करेगी जिसमें महिलाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौक़ा मिलेगा ।

See also  कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम धामी का कड़ा रुख, लापरवाही बरतने वाले सस्पेंड किए गए

बैठक में समिति की सदस्य उमा ओबराय, सावित्री बिष्ट, राधा बिष्ट, पुष्पा रावत, पार्वती बेलवाल, विधाता देवी,पिंकी बिष्ट, योगिता नवानी, पार्वती देवी, वर्षा देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, शशी कुमाई, दीक्षा डबराल, मीना बिष्ट, सर्वा गुसाई, बसंती राणा, रीता, भूम देवी, पूनम रावत, रेखा ममगई, ममता, सुषमा देवी, अंजू देवी, दीपाली, शिखा, रजनी रावत, सावन, दिलदेही देवी, सुनीता देवी, नीलम रावत, अंजना रावत, पुष्पा देवी, अनुपमा रावत, रेखा राणा, कविता भट्ट, शशी देवी, बाला भट्ट, नीता पाण्डे, जय श्री राणा, रजनी बिष्ट, विमला रावत, आशा रावत, कंचन ब्यास, नीमा रावत, समा देवी, सत्य भामा पैन्यूली सुशीला पंवार व सम्मोहन सिंह रावत और विजयपाल पंवार आदि मौजूद थे।