5 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गढ़ महिला उत्थान समिति ने मातृ शक्ति को कराए डांट काली माता मंदिर के दर्शन

गढ़ महिला उत्थान समिति ने मातृ शक्ति को कराए डांट काली माता मंदिर के दर्शन

गढ़ महिला उत्थान समिति ऋषिकेश द्वारा ग्रामसभा प्रतीतनगर से सैकड़ों मातृशक्तियों को डाट काली मंदिर के पावन दर्शन कराए इस धार्मिक एवं सामाजिक यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को आध्यात्मिक रूप से सशक्त करने के साथ-साथ उन्हें एकजुट कर उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरित करना है। अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा व यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने कहा कि गढ़ महिला उत्थान समिति केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मातृशक्तियों को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का एक सशक्त माध्यम है आज की महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, लेकिन अभी भी कई महिलाएं आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों से जूझ रही हैं समिति का उद्देश्य ऐसी महिलाओं को आगे लाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकें एवं धार्मिक यात्राएं महिलाओं में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और एकजुटता का संचार करती हैं समिति लगातार मातृशक्तियों को जोड़ने का कार्य कर रही है। समिति उपाध्यक्ष संगीता राणा एवं समिति सचिव कृष्णा रमोला ने कहा कि समिति का प्रमुख लक्ष्य महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है व आज के समय में आत्मनिर्भरता अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए महिलाओं को हुनरमंद बनाना, उन्हें प्रशिक्षण देना और रोजगार के अवसरों से जोड़ना जरूरी है। समिति द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, लघु उद्योग, स्वरोजगार एवं अन्य कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे अपनी आय का स्रोत स्वयं बना सकें। मौके पर समिति सदस्य उमा ओबेरॉय, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, भगवती प्रसाद सेमवाल, मंजू क्षेत्री, सतीश रावत, विवेक रावत, रवि कुकरेती, पिंटू प्रजापति, सरसा देवी, इबकला शर्मा, अनुपमा थापा, लीला गोसाई, कान्ति देवी, यशोदा शर्मा, इवकला शर्मा, धमकला देवी, कुमना देवी, बेबी पाठक, पुष्पा, लक्ष्मी बर्थवाल, संगीता, मीना रावत, ममता मित्तल, ममता, अमिता, ज्योति, सुनीता, उमा मल्ला, रूमा, नीलम, सीमा, मेघा चौहान, चौहान, शोभा डोबरियाल, शोभा, लक्ष्मी, सुमन, गुड्डी देवी, अनुपमा थापा, मीना, शांति देवी, रीना शर्मा, लक्ष्मी पंवार, ममता बड़ोनी, मंजू क्षेत्री, कमला अधिकारी, कमलेश मेहता सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद रहीं ।

See also  पौड़ी में आदमखोर का आतंक, कुछ स्कूलों में 6 अप्रैल तक छुट्टी