आज उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक से पहले वरिष्ठ नेताओं ने प्रभारी का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रभारी जी ने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ,सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सह प्रभारी मनोज यादव , सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक चकराता प्रीतम सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश पूर्व विधायक रंजीत रावत सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

More Stories
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की सीएम धामी से मुलाकात
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी