21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने किया पीएम श्री इंटर कॉलेज देव सिंह का औचक निरीक्षण, बारीकी से परखीं व्यवस्थाएं

डीएम पिथौरागढ़ ने किया पीएम श्री इंटर कॉलेज देव सिंह का औचक निरीक्षण, बारीकी से परखीं व्यवस्थाएं

पिथौरागढ़ के डीएम आशीष कुमार भटगांई द्वारा पिथौरागढ़ स्थित पीएम श्री सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

जिलाधिकारी विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, विषयों की समझ, शिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम पिथौरागढ़ ने किया पीएम श्री इंटर कॉलेज देव सिंह का औचक निरीक्षण, बारीकी से परखीं व्यवस्थाएं

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के किचन का निरीक्षण करते हुए भोजन निर्माण की प्रक्रिया, स्वच्छता व्यवस्था एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान जिलाधिकारी स्वयं बच्चों के बीच बैठ कर उनके साथ मिड-डे मील ग्रहण किया।

See also  मुख्यमंत्री के भरोसे के बाद रामगंगा घाटी के लोगों का आंदोलन खत्म, विधायक बिशन सिंह चुफाल ने जूस पिलाकर तुड़वाया आमरण अनशन

बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने भोजन के स्वाद, गुणवत्ता एवं नियमितता के बारे में जानकारी ली। बच्चों से मिले सकारात्मक फीडबैक पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, वहीं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जीतेन्द्र वर्मा सहित विद्यालय प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी