21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समय से कार्य को पूर्ण करने के दिये निर्देश

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि आज हमारे द्वारा शहरी विकास विभाग के माध्यम से की जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं का रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निदेर्शित करते हुए कहा कि विकास सम्बन्धी कार्यों को समय से पूरा किया जाय जिससे जनमानस को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश

मंत्री कैड़ा ने कहा प्रदेश के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है मंत्री ने अधिकारियो से शहरो के कूड़ा निस्तारण करने के लिए ठोस निति बनाने व समयानुसार कूड़ा निस्तारण करने के निर्देश दिये!

See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी

शहरी विकास मंत्री ने बैठक में कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत होने वाले कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2027 का कुम्भ दिव्य और भव्य बनाने हेतु हमारी सरकार दृढ़संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की जाए इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर सचिव शहरी विकास नितेश झा, निर्देशक विनोद गोस्वामी! अपर सचिव शहरी विकास संतोष बडोनी तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ में बूट कैंप का आयोजन
Ad 2