12 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड STF का एक्शन, फ़र्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड STF का एक्शन, फ़र्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देवभूमि उत्तराखंड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड दीपम सेठ द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में चलाये जा रहे आप्रेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को संगठित गैंग/गैगस्टर, पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो आदि के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे।

इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के द्वारा फर्जी तरीके से बाहरी राज्यों के शस्त्र लाईसेंस बनवाकर फर्जी एनओसी के आधार पर उत्तराखंड राज्य में शस्त्र लाईसेंस रजिस्टर्ड कराकर अपराधिक गतिविधियोें को अंजाम दिये जाने की सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा थाना क्लेमनटाऊन, जनपद देहरादून पर अभियोग पंजीकृत कराकर, संदिग्ध अभियुक्त की तलाश की गयी व अपराध में संलिप्त अभियुक्त एक व्यक्ति अमित यादव पुत्र डालचन्द यादव निवासी फ्लैट नं-807 हनुमन्त रेजीडेंसी शिमला बाईपास देहरादून को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध शस्त्र लाईसेंस बरामद किया गया है।

See also  वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का निधन

पकड़े गए अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ समय पूर्व सूचना प्राप्त हुई थी कि बाहरी राज्यों से अपराधी किस्म के लोगों द्वारा फर्जी तरीके से अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाईसेन्स प्राप्त कर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये है। इस सूचना की जांच व कार्यवाही हेतु टीम नियुक्त की गयी, टीम द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून, मेरठ व पंजाब आदि राज्यो से पत्राचार कर जानकारी की गयी। प्राप्त सूचनाओं आदि से शस्त्र लाईसेन्स नं.- LN34041A7A1AA7/1499 का जिला अमृतसर, पंजाब से स्थानान्तरण होने के उपरान्त वर्ष 2017 में जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून की शस्त्र पंजिका में अंकन होना पाया गया । इस सम्बन्ध गहन जांच व और अधिक जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है । उक्त शस्त्र लाईसेन्स अमृतसर पंजाब से बना ही नही होना ज्ञात हुआ, जिस पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर सुरागरसी-पतारसी कर उपरोक्त लाईसेन्स धारक अमित यादव उपरोक्त को शिमला बाईपास रोड, देहरादून से गिरफ्तार कर। गिरप्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान पता चला है कि बडे स्तर बाहरी राज्यो से फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बनाकर उत्तराखण्ड राज्य के कई जनपदो में दर्ज कराये गये है, उक्त गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के जिलाधिकारी कार्यालयो की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये फर्जी लाईसेन्सो/संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी कर आगे कार्यवाही की जायेगी।* अभियुक्त के विरूद्ध आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उक्त के अतिरिक्त बाहरी राज्यो से स्थानान्तरित होकर आये शस्त्र लाईसेन्स एवं ऐसे आपराधिक प्रवृति के लोग जिनकी गतिविधियां उत्तराखण्ड राज्य में है उन सभी शस्त्र लाईसेन्स धारको पर एस.टी.एफ की पैनी नजर है।।

See also  चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने की कवायद, आपदा प्रबंधन विभाग ने की मॉक ड्रिल

अभियुक्त का नाम

अमित यादव पुत्र डालचन्द यादव निवासी फ्लैट नं-807 हनुमन्त रेजीडेंसी शिमला बाईपास देहरादून

बरामदगी का विवरण

01 फर्जी शस्त्र लाईसेन्स

*उत्तराखण्ड एसटीएफ टीमः-*

1. निरीक्षक अबुल कलाम

2. उ.नि. विद्यादत्त जोशी

4. हे.का. बिजेन्द्र चौहान

5. हे.का. देवेन्द्र मंमगाई 6. हे.का. संजय

7. आरक्षी मोहन असवाल