16 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने रवाना हुई स्पेशल टीम

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने रवाना हुई स्पेशल टीम

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड की टुकड़ी व गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सेवादारों की संयुक्त टीम हेमकुंड साहिब ट्रैक से बर्फ हटाने के लिए प्रस्थान किया। आज अरदास के बाद इस टीम को ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना किया।

एक सप्ताह पहले एक रेकी टीम ने गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब मार्ग का सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण के दौरान श्री हेमकुंड साहिब और अटलकोटी ग्लेशियर क्षेत्र में 8 फीट से अधिक बर्फ जमी हुई पाई गई। यह टीम घांघरिया में प्रवास करते हुए रोजाना भारी बर्फ को काटकर मार्ग को साफ करेगी। जवानों और सेवादारों के निरंतर प्रयासों से आशा की जा रही है कि अगले तीन सप्ताह के अंदर पूरा मार्ग साफ हो जाएगा और तीर्थयात्रियों के लिए मार्ग सुरक्षित बन जाएगा। शनिवार, 23 मई 2026 को श्री हेमकुंड साहिब के पवित्र कपाट खुलने हैं।

See also  गडकरी ने उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं पर कहीं बड़ी बात