5 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी ने मुंबई में बताया उत्तराखंड के लिए अपना विजन, अगले 5 साल का रोडमैप भी बताया

धामी ने मुंबई में बताया उत्तराखंड के लिए अपना विजन, अगले 5 साल का रोडमैप भी बताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुम्बई में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आमंत्रित भी किया।

उन्होंने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी ही नहीं बल्कि यह भारत के विकास की अनूठी कहानी का एक प्रमुख भाग है।

उत्तराखंड सरकार का क्या लक्ष्य?

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए जहां आधुनिक तकनीक तथा प्रबंधकीय कौशल आवश्यक है, वहीं आध्यात्मिक शक्ति एवं शांति भी अत्यंत आवश्यक है। उत्तराखंड ने भी अपनी जीएसडीपी को आगामी 5 वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि अब तक रोड शो से लगभग एक लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों के उद्यमी भी उत्तराखंड में निवेश करने को लेकर उत्साहित हैं। राज्य में लाइसेंस आदि के अनुमोदनों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था में सुधार किया गया है।

See also  भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के लिए 461 करोड़ रुपये केंद्र ने मंजूर किए, सीएम धामी ने जताया आभार