2 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विशाल भोजक ने संभाली उत्तराखंड यूथ कांग्रेस की कमान

विशाल भोजक ने संभाली उत्तराखंड यूथ कांग्रेस की कमान

आज युवा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिव, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, सोशल मीडिया राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यभार ग्रहण करते हुए भोजक ने कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी आवाज को मजबूती से उठाने तथा प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने बेरोजगारी, शिक्षा एवं महंगाई जैसी गंभीर चुनौतियाँ हैं, जिनके समाधान के लिए युवा कांग्रेस निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विशाल भोजक एवं उनकी नव नियुक्त टीम के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  हिमाचल के मंत्री ने उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली