1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रतिनिधिमंडल कुमारी सैलजा से मिला, संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा

उत्तराखंड कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रतिनिधिमंडल कुमारी सैलजा से मिला, संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा

उत्तराखंड कांग्रेस जिलाध्यक्षों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखंड कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रतिनिधिमंडल कुमारी सैलजा से मिला, संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा

बैठक के दौरान प्रदेश में संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा आगामी रणनीतियों व चुनावों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं कार्यकर्ता-केंद्रित बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनहित एवं गंभीर मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कुमारी शैलजा ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संगठन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

See also  डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सरकारी दबाव का आरोप, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर उठाए सवाल

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि प्रदेश में संगठन की मजबूती का आधार हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना और उनकी बात को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज की इस बैठक में हमने संगठन को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और कार्यकर्ता-केंद्रित बनाने के लिए अपने सुझाव रखे हैं। हमें विश्वास है कि इन सुझावों पर सकारात्मक पहल होगी और आने वाले समय में कांग्रेस उत्तराखंड में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभाएगी।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि संगठनात्मक एकजुटता एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड में कांग्रेस और अधिक सशक्त रूप से उभरेगी।

See also  एसआईआर को लेकर काजी निजामुद्दीन ने उठाए सवाल

कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,देहरादून कांग्रेस महानगर जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी,रुड़की महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी , नैनीताल कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पिथौरागढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत व टिहरी कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा मौजूद रहे ।